जिले के 12 हजार विद्यार्थियों को अगले सप्ताह मिलेंगी अंकतालिकाएं

माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की मुख्य परीक्षाएं 2 मार्च 2017 से
माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की मुख्य परीक्षाएं 2 मार्च 2017 से

जिले के 12 हजार विद्यार्थियों को अगले सप्ताह मिलेंगी अंकतालिकाएं

लंबे इंतजार और जद्दोजहद के बाद महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय की मूल अंकतालिकाएं छप कर गई हैं। इन्हें अगले तीन दिन में संबंधित कालेजों को भेज दिया जाएगा।

जहां से अंकतालिकाओं का वितरण अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा। इस संबंध में कालेजों को सूचना भेज दी गई है ताकि वे अंकतालिकाएं वितरण के लिए उपयुक्त व्यवस्था कर सकें। उल्लेखनीय है कि ब्रज विश्वविद्यालय के लगभग सभी परीक्षा परिणाम सितंबर माह तक घोषित हो गए थे,किंतु प्रिंटिंग ठेकेदार की लापरवाही से अंकतालिकाएं प्रिंट नहीं हो पा रही थीं।

जबकि नियम परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 7 दिन में मूल अंकतालिका उपलब्ध कराना है। देरी के कारण अभी तक विद्यार्थी नेट से निकली अंकतालिका से काम चला रहे हैं।

किंतु नेट की अंकतालिकाओं में ढेरों गलतियां सामने आई थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ्टवेयर को दुरुस्त कर अंकतालिकाओं के प्रिंट तैयार कर लिए हैं। अंकतालिकाओं को कालेज वार छांट कर बंडल बनाए जा रहे हैं। स्टाफ की भारी कमी है। इसलिए मार्कशीट भेजने में समय लग रहा है।

बीए छोड़ सभी की अंकतालिकाएं

महाराजासूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय ने बीएससी,बीकाम,एमएससी,एमए तथा एमकाम की अंकतालिकाएं तैयार करा ली है। इनकी तादाद करीब 12 हजार है। अभी बीए प्रथम वर्ष की अंकतालिका तैयार होना बाकी है। इसमें करीब 25 हजार विद्यार्थी हैं।

पहचान पत्र दिखाने पर मिलेगी अंकतालिका

अंकतालिकाओंके वितरण की व्यवस्था संबंधित कालेजों के प्राचार्यों पर छोड़ दी गई है। वैसे नियमित विद्यार्थियों को मार्कशीट आई कार्ड दिखा कर देने की परंपरा रही हैं। प्राइवेट स्टूडेंट की अंकतालिकाएं संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचाई जाएंगी। जहां विद्यार्थी प्रवेश पत्र दिखाकर अंकतालिकाएं प्राप्त कर सकेंगे